Sunday, 27 January 2019

पूनम


विज्ञ है पर जिंदगी को कम समझता है
मैं विवश हूँ वो मुझे निर्मम समझता है
है अमावस यहाँ हर कामना खुद में
चित्त का विभ्रम उसे पूनम समझता है

Tuesday, 13 June 2017

तन्हाई



यूँ तो मैंने महफ़िल महफ़िल आधी उम्र बिताई है,
पर जो पल भरपूर जिए हैं वो मेरी तन्हाई है।
दिल का शीशा तोडा जिसने उसको ये मालूम नहीं,
हर टुकड़े में एक मुकम्मल उसकी याद समाई है।।

Saturday, 28 January 2017

इंतज़ार


न उससे कोई रिश्ता न मिलने की आरजू फिर भी उससे प्यार है
जनता हु हम न मिल सकेंगे कभी फिर भी मिलने को दिल बेकरार है
थककर एक दिन वो लिपट जायेगा यु ही मुझसे आकर
मुझे तो बस उसी दिन का मुद्दतों से इंतज़ार है।

Saturday, 7 May 2016

Mother's Day


जिंदगी की सिर्फ इस ख्वाहिश से मिला देना 
मेरे मौला
ममता के आँचल के छाँव में एक बार सुला देना मेरे मौला 
भूल जाऊँ मैं सबको उस आँचल की ममता में
चाहे सुला कर तू भी मुझे भुला देना मेरे मौला 
पाना नहीं चाहता हजारों रियासतों का सुख
माँ के चेहरे पर हंसी आ जाये वो फूल खिला देना मेरे मौला 
माँ के होठों की ख़ुशी के खातिर मुझे फिर से बच्चा बना देना मेरे मौला

KELT-9B An exoplanet or a wonderful of universe

 मिलिए KELT-9b से, जो अब तक हमारे द्वारा खोजा गया सबसे गर्म एक्सोप्लैनेट  है। इसके दिन के समय 4,000°C से अधिक, कुछ सितारों की तुलना में अधिक...